Daily Current Affairs in Hindi (1st March 2021)
Haryana Institute of Civil Services Daily Current Affairs Notes |
DATE – March 1, 2021
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
सन्दर्भ
- 19 फरवरी, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 169 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 583.865 अरब डॉलर पर पहुँच गया है।
- विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत पांचवें स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।
विदेशी मुद्रा भंडार
- इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं।
- ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं।
- इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों , सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है।
- इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।
वर्तमान स्थति :
- 19 फरवरी, 2021 को विदेशी मुद्रा भंडार
- विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $542.106 बिलियन
- गोल्ड रिजर्व: $35.250 बिलियन
- आईएमएफ के साथ एसडीआर: $ 508 बिलियन
- आईएमएफ के साथ रिजर्व की स्थिति: $ 002 बिलियन
शून्य भेदभाव दिवस
सन्दर्भ
- 1 मार्च को विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया।
- इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
मुख्य बिंदु
- संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम द्वारा शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। हर साल 1 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। इसे 2014 में पहली बार मनाया गया था।
- इसे एड्स कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि एड्स को मिटाने के लिए महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से लड़ना महत्वपूर्ण है।
महत्व
- विश्व में तीन महिलाओं में से एक महिला हिंसा के किसी न किसी रूप का सामना कर रही है।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व में 50% से अधिक महिलाओं ने उनके खिलाफ होने वाली हिंसा की रिपोर्ट की है। इसलिए, जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
सन्दर्भ
लोगों में विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग का संदेश फैलाना के उद्देश्य से हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है
महत्व
- 28 फरवरी, 1928 को भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज को चिह्नित करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
- इस खोज के लिए सी.वी. रमन को 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पृष्ठभूमि
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा 1986 में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद की मांग के आधार पर की गई थी।
- पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था। इस दिवस को लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने और विज्ञान व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए मनाया जाता है।
रमन प्रभाव
इस घटना में, पारदर्शी माध्यम से गुजरने के बाद प्रकाश की किरण का कुछ हिस्सा बिखर जाता है। प्रकाश के प्रकीर्णन की इस घटना को रमन स्कैटरिंग कहा जाता है और प्रकीर्णन के कारण को रमन प्रभाव कहा जाता है। इन बिखरी हुई किरणों की तरंगदैर्घ्य (wavelength) प्रकाश की किरणों (incident rays) से भिन्न होती है।
‘विवाद से विश्वास’ योजना
संदर्भ:
- हाल ही में, आयकर विभाग द्वारा, प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के तहत कर जमा करने की घोषणा करने और भुगतान करने की समय सीमा क्रमशः 31 मार्च और 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है।
योजना के बारे में:
- प्रत्यक्ष कर ‘विवाद से विश्वास’ अधिनियम, 2020 , 17 मार्च, 2020 को अधिनियमित किया गया था।
- इसका उद्देश्य आयकर से संबंधित मुकदमेबाजी के मामलों को कम करना, सरकार के लिए उचित समय पर राजस्व उत्पन्न करना तथा करदाताओं को लाभ पहुंचाना था।
- ‘विवाद से विश्वास’ योजना का लक्ष्य लंबित कर विवादों का समाधान करना है। तमाम अदालतों में प्रत्यक्ष कर से जुड़े 32 लाख करोड़ रुपये के करीब 4.83 लाख मामले लंबित हैं।
- इस योजना को अपनाने वाली इकाईयों के लिए अपेक्षित करों का भुगतान करना पड़ता है, जिसके बाद, उनके खिलाफ कर विभाग द्वारा दायर किये गए सभी मुकदमे समाप्त कर दिए जाते हैं, और दंडात्मक कार्यवाही बंद कर दी जाती है।
योजना का महत्व:
- इस योजना का महत्व इस तथ्य में निहित है, कि इससे पूर्व लागू की गयी ‘कर लाभ योजनाएं’ जैसे कि कर विवाद समाधान योजना, 1998 (KVSS) और प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान, 2016 (DTDRS) का अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है, जबकि प्रत्यक्ष कर ‘विवाद से विश्वास’ योजना की काफी अच्छे परिणाम मिले हैं।
- इस योजना के तहत फरवरी तक 97,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि का निपटान होना चुका है।
- अब तक, योजना के तहत काफी समय से लंबित 5,10,491 मामलों में से 1,25,144 से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
Current affairs MCQ
Q1. निम्न में से किस देश ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है?
- जापान
- नेपाल
- चीन
- अमेरिका
1.d. अमेरिका
अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान ग्रीन कार्ड जारी करने पर लगाई गई रोक को हटा दिया है. ग्रीन कार्ड को आधिकारिक रूप से स्थाई निवासी कार्ड भी कहा जाता है. बाइडन ने कहा कि वैध आव्रजन को रोकना ‘अमेरिका के हित में नहीं है.
2.विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
- फरवरी के तीसरे शनिवार
- जनवरी के तीसरे सोमवार
- मार्च के पहले शनिवार
- अप्रैल के तीसरे मंगलवार
2.a. फरवरी के तीसरे शनिवार
विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day) हर साल “फरवरी के तीसरे शनिवार” को मनाया जाता है. साल 2021 में, 20 फरवरी 2020 को वार्षिक विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया गया. इस दिन का उद्देश्य इन अद्वितीय स्तनधारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण प्रयासों को तेज करना है. एशिया और अफ्रीका में पैंगोलिन की संख्या तेजी से घट रही है.
3.हाल ही में किस देश ने महिलाओं के लिए सशस्त्र बल में प्रवेश की अनुमति दी है?
- सऊदी अरब
- नेपाल
- चीन
- रूस
- a. सऊदी अरब
सऊदी अरब ने महिलाओं के लिए सशस्त्र बल में प्रवेश की अनुमति दी है. महिलाओं को अब सिपाही, लांस कॉर्पोरल, कॉर्पोरल, सार्जेंट और स्टाफ सार्जेंट के रूप में भर्ती किया जाएगा. सरकार ने महिला आवेदकों के लिए कुछ अतिरिक्त मानदंड भी जोड़े हैं. इस कदम का उद्देश्य देश में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ाना है.
4.जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ मशहूर स्थलों के चौथे चरण के अंतर्गत देश के कितने महत्वपूर्ण स्थानों को चुना है?
- 15
- 12
- 20
- 25
4.b. 12
- जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ मशहूर स्थलों के चौथे चरण के अंतर्गत देश के 12 महत्वपूर्ण स्थानों को चुना है. इनमें महाराष्ट्र की अजंता गुफाएं, मध्य प्रदेश का सांची स्तूप, राजस्थान का कुम्भलगढ़ किला, जैसलमेर किला और रामदेवरा तथा तेलंगाना के गोलकुंडा किले के अलावा ओडिसा का कोणार्क सूर्य मंदिर शामिल हैं.
5.राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष का पद निम्न में से किसने संभाल लिया है?
- मोहन कुमार
- विजय सांपला
- अनुज सचदेवा
- अनिल त्यागी
5.b. विजय सांपला
- विजय सांपला ने 24 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है. वे वर्ष 2014-2019 में पूर्व केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रह चुके हैं. विजय सांपला पंजाब से भाजपा के राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं.
- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) एक भारतीय संवैधानिक निकाय है. इसे अनुसूचित जातियों को शोषण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने और संविधान में उनके आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक हितों और अन्य प्रावधानों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है.