22nd Feb 2021 Current Affairs
Haryana Institute of Civil Services Daily Current Affairs Notes |
DATE –22 Feb 2021
PASSEX अभ्यास
सन्दर्भ
- भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने 18 फरवरी, 2021 को अरब सागर में PASSEX सैन्य अभ्यास में भाग लिया। इंटर-ऑपेराबिलिटी और समग्र सहयोग को बढ़ाने के लिए इस सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया था।
महत्वपूर्ण तथ्य
- इस अभ्यास में INS तलवार ने भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व किया।
- इंडोनेशियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व मल्टीरोल कार्वेट केआरआई बंग टोमो द्वारा किया गया था।
भारत का समुद्री सहयोग
- इंडोनेशिया के साथ भारत के समुद्री सहयोग ने पिछले कुछ वर्षों में गति पकड़ी है। भारतीय नौसेना ने कोविड -19 महामारी के बावजूद कई समुद्री अभ्यास में भाग लिया।
- इसने रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों के साथ समुद्री अभ्यास किया।
- हाल ही में, नवंबर 2020 में, भारत ने मालाबार अभ्यास की मेजबानी की। इस अभ्यास में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया।
- भारत ने सभी क्वाड सदस्यों के लिए मालाबार अभ्यास बनाने के लिए नवंबर 2020 में मालाबार अभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया को भी आमंत्रित किया था।
मालाबार अभ्यास
- यह अमेरिका, जापान और भारत के बीच एक त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास है। इस अभ्यास को 1992 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू किया गया था।
- वर्ष 2015 में जापान को इस अभ्यास में एक स्थायी भागीदार बनाया गया था। इस अभ्यास में सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जैसे गैर-स्थायी सदस्य शामिल होते हैं। इस अभ्यास में एयरक्राफ्ट कैरियर, लड़ाकू पनडुब्बी रोधी युद्ध, गोताखोरी बचाव कार्य, काउंटर-पायरेसी ऑपरेशन आदि शामिल हैं।
भारत-अमेरिका के बीच ‘युद्ध अभ्यास’
सन्दर्भ
- भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ का 16वां संस्करण राजस्थान में आयोजित किया गया, यह 8 फरवरी को शुरू हुआ और इसका समापन 21 फरवरी, 2021 को हुआ।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
- यह अभ्यास भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आयोजित किया किया गया।
- यह भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच सहयोग और इंटरओपेराबिलिटी को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
- यह अभ्यास आतंकवाद-निरोधी कार्रवाई पर भी केंद्रित था।
- इससे पहले जनवरी 2021 में राजस्थान में भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच पाँच दिनों का अभ्यास भी आयोजित किया गया था।
- दोनों सेनाओं का द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया।
- भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 11वीं बटालियन द्वारा किया गया जो दक्षिण पश्चिमी कमान का हिस्सा है।
- अमेरिकी सेना का प्रतिनिधित्व द्वितीय बटालियन, तृतीय इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया गया। ये सैनिक 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के हैं।
‘स्नेकपीडिया’ मोबाइल ऐप
संदर्भ
- केरलमें वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और फोटोग्राफरों की एक टीम ने “स्नेकपीडिया” नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो साँपों पर सभी प्रासंगिक जानकारी पेश करेगा, साथ ही जनता के साथ-साथ साँपों के काटने के इलाज में डॉक्टरों की मदद करेगा.
उद्देश्य
- ऐप का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक रूप से सांपों की पहचान करने, सर्पदंश के लिए समय पर उचित उपचार का लाभ उठाने, सांपों के बारे में मिथकों का भंडाफोड़ करने और सांपों के साथ-साथ सर्पदंश पीड़ितों की रक्षा करना है.
- एंड्रॉइड मोबाइल एप्लिकेशन तस्वीरों, इन्फोग्राफिक्स और पॉडकास्ट की मदद से सांपों की जानकारी और उसके प्राथमिक उपचार, उपचार, मिथकों और अंधविश्वासों का विश्लेषण करता है.
11वां भारत-यूरोपीय संघ मैक्रोइकॉनमिक संवाद
संदर्भ
- 19 फरवरी, 2021 को11वे भारत-यूरोपीय संघ मैक्रोइकॉनमिक संवाद वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया जिसमे वृहद आर्थिक वार्ता की गई ।
मुख्य बिंदु
- इस संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज ने किया।
- आर्थिक और वित्तीय मामलों के महानिदेशक ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल में आर्थिक मामलों के विभाग, विदेश मंत्रालय और राजस्व विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
- वित्त मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच द्विपक्षीय संबंध समय के साथ बहुमुखी संबंध में विकसित हुए हैं।
- यूरोपीय संघ भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है।
- यह सबसे बड़ा निवेशक और प्रौद्योगिकी, नवाचार और सर्वोत्तम प्रथाओं का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी है।
संवाद के महत्वपूर्ण बिंदु
- 11 वें भारत-यूरोपीय संघ के व्यापक आर्थिक संवाद में राजनीतिक, आर्थिक, पर्यावरण, अनुसंधान और नवाचार, व्यापार, निवेश और सुरक्षा सहित पारस्परिक हित के सभी आयामों पर चर्चा की गयी।
- दोनों देशों ने ऋण-संबंधित मुद्दों, वित्त ट्रैक मामलों पर G20 में सहयोग, डिजिटल अर्थव्यवस्था के अंतर्राष्ट्रीय कराधान और G20 एक्शन प्लान जैसे पहलुओं पर भी चर्चा की।
- दोनों पक्षों ने वित्तीय या संरचनात्मक सुधार प्राथमिकताओं के अलावा मध्यम अवधि की राजकोषीय रणनीति की प्रतिक्रिया पर भी चर्चा की।
- भारत ने यूरोपीय संघ के साथ COVID-19 संकट पर नीति प्रतिक्रिया और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए की गई पहलों पर भी चर्चा की।
Current affairs MCQ
Q1. यूएनईपी से एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2020 किसे मिला है?
- CITES
- ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
- वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो
उत्तर– (d)
वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा सम्मानित किया गया एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार -२०१० मिला है।
Q2. अभयारण्य लाइफटाइम सर्विस अवार्ड 2020 किसने जीता है?
- दीपक मोर
- अजय माथुर
- प्रतीक मित्तल
- थियोडोर बस्करन
उत्तर– (d)
थियोडोर बस्करन ने अभयारण्य लाइफटाइम सर्विस अवार्ड 2020 जीता है।Ans.(d) एस एन सुब्रमण्यन
Q3. भारत सरकार ने एनआईसी द्वारा निर्मित निम्न में से किस स्वदेशी मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया है?
- साउंड ऐप
- हिम्मत ऐप
- सन्देश ऐप
- इनमें से कोई नहीं
3(c) सन्देश ऐप
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने “सन्देश” नामक एक त्वरित मैसेजिंग ऐप शुरू किया है. व्हाट्सएप की तरह ही, नए सरकारी इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिए सभी प्रकार के संचार के लिए किया जा सकता है.
- सन्देश ऐप भारत-निर्मित सॉफ़्टवेयर के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की रणनीति का एक हिस्सा भी है ताकि स्वदेशी रूप से विकसित उत्पादों का एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया जा सके.
Q4. दक्षिण अफ्रीका का निम्न में से कौन सा क्रिकेटर आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा राशि 16.25 करोड़ रूपए में बिकने वाला पहला प्लेयर बन गया है?
- क्रिस मॉरिस
- फॉफ डु प्लेसिस
- हाशिम अमला
- डेल स्टेन
4.(a) क्रिस मॉरिस
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) युवराज सिंह और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पछाड़कर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर क्रिस मॉरिस को अपनी टीम में शामिल किया है. क्रिस मॉरिस से पहले युवराज सिंह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे.
Q5.टोक्यो 2020 ओलंपिक संचालन समिति का अध्यफ़क्ष निम्न में से किसे चुन लिया गया है?
- एलन मस्क
- सीको हाशिमोतो
- जेफ बेजोस
- तारो कोनो
5.(b) सीको हाशिमोतो
जापान की ओलंपिक मंत्री सीको हाशिमोतो को टोक्योे 2020 ओलंपिक संचालन समिति का अध्यनक्ष चुन लिया गया है. सीको के उपर इस बार के आयोजन को सही तरीके से आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है. हाशिमोतो प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री पद पर हैं. उनके पास लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण से जुड़ा विभाग भी है. उन्होंने तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1988, 1992 और 1996) तथा चार शीतकालीन ओलंपिक (1984, 1988, 1992 और 1994) में हिस्सा लिया था.