• Home
  • Courses
  • Features
    • About Us
    • Director Massage
    • Test Series
    • Downloads
  • Blog
  • Contact
  • Exams
    • Haryana TET
  • Shop
  • Haryana Special
Have any question?
9911148805 , 9911148803 ,011-35519019
crackhcs@gmail.com
RegisterLogin
Haryana Civil Services Exam
  • Home
  • Courses
  • Features
    • About Us
    • Director Massage
    • Test Series
    • Downloads
  • Blog
  • Contact
  • Exams
    • Haryana TET
  • Shop
  • Haryana Special

Daily current affairs

  • Home
  • Blog
  • Daily current affairs
  • 20th Feb. 2021 Daily Current Affairs

20th Feb. 2021 Daily Current Affairs

  • Posted by B.K Sir
  • Categories Daily current affairs
  • Date February 20, 2021
  • Comments 0 comment

Haryana Institute of Civil Services Daily Current Affairs Notes

DATE – 20 Feb 2021

जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग

संदर्भ:

  • हाल ही में, जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग द्वारा की गयी पहली बैठक में, फारूक अब्दुल्ला और नेशनल कांफ्रेंस के अन्य नेताओं ने भाग नहीं लिया।

पृष्ठभूमि:

  • जम्मू और कश्मीर के लिए परिसीमन आयोग का गठन केंद्र द्वारा पिछले साल 6 मार्च को जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के अनुसार केंद्रशासित प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों को फिर से निर्धारित करने के लिए किया गया था।
  • ज्ञात हो कि, ‘जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम’, 2019 द्वारा राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था।

‘परिसीमन’ क्या होता है?

  • ‘परिसीमन’ (Delimitation) का शाब्दिक अर्थ, ‘विधायी निकाय वाले किसी राज्य में क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा निर्धारण प्रक्रिया’ होता है।

‘परिसीमन प्रक्रिया’ किसके द्वारा निष्पादित की जाती है?

  • परिसीमन प्रक्रिया, एक उच्च अधिकार प्राप्त आयोग द्वारा पूरी की जाती है। इस आयोग को औपचारिक रूप से परिसीमन आयोग (Delimitation Commission) या सीमा आयोग (Boundary Commission) कहा जाता है।

 

  • परिसीमन आयोग के आदेशों को क़ानून के समान शक्ति प्राप्त होती है, और इन्हें किसी भी अदालत के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती है।

 

आयोग की संरचना:

  • ‘परिसीमन आयोग अधिनियम’, 2002 के अनुसार, केंद्र द्वारा नियुक्त परिसीमन आयोग में तीन सदस्य होते हैं: जिनमे अध्यक्ष के रूप में उच्चतम न्यायालय के सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश, तथा पदेन सदस्य के रूप में मुख्य निर्वाचन आयुक्त अथवा इनके द्वारा नामित निर्वाचन आयुक्त एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त होते है।

संवैधानिक प्रावधान:

  • संविधान के अनुच्छेद 82 के अंतर्गत, प्रत्येक जनगणना के पश्चात् भारत की संसद द्वारा एक ‘परिसीमन अधिनियम’ क़ानून बनाया जाता है।
  • अनुच्छेद 170 के तहत, प्रत्येक जनगणना के बाद, परिसीमन अधिनियम के अनुसार राज्यों को भी क्षेत्रीय निर्वाचन-क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है।

 

SWAMIH फंड क्या है?

सन्दर्भ

SWAMIH फंड वर्ष 2021 में अपने पहले तैयार अपार्टमेंट को डिलीवर करेगा। यह भारत सरकार द्वारा स्थापित 250 अरब रुपये का फंड है। यह फंड रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बनाया गया था।

मुख्य बिंदु

  • यह फण्ड वित्त वर्ष 2021-2022 में 4,000 से अधिक घरों से युक्त 16 परियोजनाओं को सौंपेगी।
  • नवंबर 2019 में SWAMIH फंड की घोषणा की गई थी।
  • SWAMIH का अर्थ है ‘Special Window for Completion of Construction of Affordable and Mid-Income Housing Projects’।

यह फंड क्यों लॉन्च किया गया?

  • वर्ष 2019 में, भारत के पास अनुमानित $63 बिलियन की रुकी हुई परियोजनाएं थीं। यह रुकी हुई परियोजनाएं आर्थिक मंदी और रियल एस्टेट क्षेत्र में ऋण संकट का परिणाम थीं।
  • बिल्डरों में से कई अपने ऋण का भुगतान करने में असमर्थ थे। इस प्रकार, यह फंड ऋण संकट से निपटने के लिए एक उपाय के रूप में बनाया गया था।

SWAMIH निवेश कोष

  • यह फंड रुके हुए, RERA-पंजीकृत सस्ती और मध्यम आय वर्ग की आवासीय परियोजनाओं के निर्माण को पूरा करने के लिए बनाया गया था।
  • यह उन परियोजनाओं में फण्ड देता है जो धन की कमी के कारण अटके हुए हैं। इसे श्रेणी- II वैकल्पिक निवेश कोष ऋण कोष के रूप में बनाया गया था जो सेबी के साथ पंजीकृत है।

निधि के माध्यम से स्वीकृत धन

  • इस फंड ने 145 अरब रुपये के निवेश के साथ लगभग 159 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस निवेश से 1,00,000 घरों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
  • इन परियोजनाओं में से, 47 परियोजनाओं को अंतिम मंजूरी दे दी गई है।

फंड के तहत निवेशक

  • इस फंड में कुल 14 निवेशक हैं। इस फंड में सरकार की 50% हिस्सेदारी है। भारतीय जीवन बीमा और भारतीय स्टेट बैंक की हिस्सेदारी 10% है।

 

इंडिया टूरिज्म मार्ट’

सन्दर्भ

  • तीसरे इंडिया टूरिज्म मार्ट का आयोजन 18 फरवरी, 2021 को किया गया।
  • इसे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संबोधित किया था। इस इवेंट का आयोजन Federation of Associations in India Tourism and Hospitality (FAITH) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

मुख्य बिंदु

  • इस कार्यक्रम में लगभग 60 देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
  • यह 18 फरवरी, 2021 से 20 फरवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम में दुनिया के खरीदारों और भारत के प्रदर्शकों का मिश्रण होगा।
  • यह कई खरीदारों और प्रदर्शकों से जुड़ने के लिए मंच प्रदान करेगा।
  • तीसरा भारत पर्यटन मार्ट महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब दुनिया COVID-19 महामारी के प्रभाव से उभर रही है।
  • यह इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि देश अब सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा सावधानियों के उपायों के साथ यात्रा को खोलने पर विचार कर रहे हैं।

 

नासा का ‘परसेवेरांस’ रोवर

सन्दर्भ

  • नासा का विज्ञान रोवर ‘परसेवेरांस’ 18 फरवरी, 2021 को मंगल ग्रह पर उतरा। यह रोवर सबसे उन्नत एस्ट्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला है।
  • यह सबसे पहले ग्रह पर प्राचीन माइक्रोबियल जीवन के निशान खोजेगा।

मुख्य बिंदु

  • इस रोवर अंतरिक्ष में लगभग सात महीने तक यात्रा की। इसने मंगल के वातावरण में प्रवेश करने से पहले 293 मिलियन मील या 472 मिलियन किमी की दूरी तय की।
  • इसने 12,000 मील प्रति घंटे या 19,000 किमी प्रति घंटे की गति से मंगल ग्रह में प्रवेश किया। यह परियोजना $2.7 बिलियन की है।

मार्स 2020 मिशन

  • यह नासा के मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम द्वारा निर्मित मार्स रोवर है। इसमें ‘परसेवेरांस’ रोवर और एक ‘इन्जेयूटी’ हेलीकाप्टर ड्रोन शामिल हैं।
  • मिशन को 30 जुलाई, 2020 को पृथ्वी से एटलस वी 541 लॉन्च व्हीकल पर लॉन्च किया गया था। इस मिशन की घोषणा नासा ने दिसंबर 2012 में सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की बैठक के दौरान की थी।

परसेवेरांस रोवर (Perseverance Rover)

  • रोवर ग्रह पर खगोलीय-जैविक वातावरण से जुड़ी खोज करेगा। यह मंगल की सतह की भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं और इतिहास पर भी फोकस करेगा। इस रोवर का डिज़ाइन क्यूरियोसिटी रोवर से प्रभावित है। इसमें 19 कैमरे और दो माइक्रोफोन शामिल हैं। इस प्रकार, यह मंगल ग्रह के पर्यावरण के ऑडियो को भी रिकॉर्ड करेगा।

 

Current affairs MCQ

 

Q1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने गरीबों और निराश्रितों के लिये रियायती पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने हेतु ‘माँ’ कैंटीन का शुभारंभ किया है?

  1. पश्चिम बंगाल
  2. बिहार
  3. झारखंड
  4. उत्तर प्रदेश

उत्तर (a) पश्चिम बंगाल
हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5 रुपए की मामूली लागत पर गरीबों और निराश्रितों के लिये रियायती पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिये ‘माँ’ कैंटीन का शुभारंभ किया है. इस नई योजना के तहत राज्य सरकार कैंटीन में प्रति व्यक्ति भोजन के लिये 15 रुपए की सब्सिडी देगी, जबकि लोगों को 5 रुपए का भुगतान करना होगा. इस माह की शुरुआत में मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट में इस योजना के लिये 100 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं.

 

 

Q 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ योजना का शुभारंभ किया?

  1. बिहार
  2. राजस्थान
  3. असम
  4. गुजरात

उत्तर (c) असम

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी 2021 के दिन असम में  कई परियोजनाओं को हरी इंडी दिखाई. इस दौरान प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाबाहु-ब्रह्मपुत्र योजना का शुभारंभ किया और दो पुलों (धुबरी फूलबारी पुल और मजुली पुल) की आधारशिला रखी.
  • धुबरी फूलबारी पुल को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि असम और मेघालय के बीच की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 250 किलोमीटर है. भविष्य में, यह केवल 19-20 किलोमीटर होगा.

 

Q 3. किस राज्य के मुख्यमंत्री को स्कोच चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  1. कर्नाटक
  2. राजस्थान
  3. दिल्ली
  4. आंध्र प्रदेश

उत्तर (d) आंध्र प्रदेश

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को स्कोच चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
  • यह पुरस्कार आंध्र प्रदेश के तडेपल्ली में व्यक्तिगत रूप से अध्यक्ष, स्कोच समूह, समीर कोचर द्वारा सीएम को प्रदान किया गया है. पुरस्कार चयन विभिन्न राज्यों में परियोजना-स्तरीय परिणामों के अध्ययन पर आधारित था.

 

Q4: हरियाणा में सूक्ष्म सिंचाई पहल के तहत हर खेत में पानी पहुंचाने के उद्देश्य से वेब पोर्टल किसने लांच किया?

  1. मनोहर लाल
  2. रणबीर गंगवा
  3. धर्मबीर सिंह
  4. बनवारी लाल

Answer: मनोहर लाल

 

Q5: खादी के पुरोधा महेशदत्त शर्मा जिनका हाल ही में निधन हो गया, कहाँ के रहने वाले थे ?

  1. सोनीपत
  2. अम्बाला
  3. पानीपत
  4. फरीदाबाद

Answer:(a) पानीपत

 

 

  • Share:
author avatar
B.K Sir

Previous post

18th Feb 2021 Current Affairs
February 20, 2021

Next post

22nd Feb 2021 Current Affairs
February 22, 2021

You may also like

Goa Cashew Feni
27 September, 2021

गोवा काजू फेनी चर्चा में क्यों ? गोवा सरकार की फेनी नीति 2021 ने भौगोलिक संकेत (GI) प्रमाणित काजू से निर्मित गोवा की फेनी (GI Tagged Feni) को अन्य अंतर्राष्ट्रीय शराब जैसे- मेक्सिको की टकीला (Tequila), जापानी शेक (Sake) और …

Quad Leaders Summit
27 September, 2021

 क्वाड लीडर्स समिट  चर्चा में क्यों ?  हाल ही में 24 सितंबर को, राष्ट्रपति बिडेन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा की मेजबानी व्हाइट हाउस में …

US-India Joint Leaders Statement: A Partnership for Global Good
27 September, 2021

 यू.एस.-इंडिया ज्वाइंट लीडर्स स्टेटमेंट: ए पार्टनरशिप फॉर ग्लोबल गुड       चर्चा में क्यों ? आज व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ घनिष्ठ संबंधों को नवीनीकृत करने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों …

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Categories

  • Blog
  • Daily current affairs
  • Haryana CET Exam
  • Haryana Special
  • HSSC Gram Sachiv
  • Patwari
  • Uncategorized

9911148805, 9911148803

crackhcs@gmail.com

Our Classes

  • Home
  • About Us
  • Courses
  • Contact

Our Programs

  • Shop
  • Profile
  • Courses
  • Register

Our Products

  • Blog
  • About Us
  • Account
  • Activity

Crack HCS Delhi

Login with your site account

Lost your password?

Not a member yet? Register now

Register

Are you a member? Login now

WhatsApp us